Sonbhadra News: वज्रपात से बचाव को गांवों में लगेंगे ताड़-खजूर के पौधे
सोनभद्र, सितम्बर 29 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। जिले में वज्रपात के खतरे से ग्रामीणों को बचाने के लिए जिला प्रशासन ने पहल शुरू की है। वज्रपात संवेदनशील ग्राम पंचायतों में ताड़ और खजूर प्रजाति के पौधे लगाए जाएंगे। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने संबंधित अधिकारियों को चिन्हित गांवों में प्राथमिकता के आधार पर पौधरोपण कराने के साथ ही लगाए गए पौधों के संरक्षण की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। प्रत्येक चयनित ग्राम पंचायत में कम से कम 100 पौधे लगाए जाएंगे। जिले में वज्रपात से प्रभावित और संवेदनशील क्षेत्रों में जोखिम कम करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जाएगा। एनआरएससी के विश्लेषण के आधार पर चिन्हित वज्रपात संवेदनशील क्षेत्रों में पौधरोपण की योजना तैयार की गई है। इसी क्रम में सोनभद्र की चिन्हित ग्राम पंचायतों में भी अभियान लागू कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.