Sonbhadra News: वकीलों के लिए की गई पार्किग व्यवस्था
सोनभद्र, जुलाई 10 -- Sonbhadra News: दुद्धी। दुद्धी बार एसोसिएशन ने अधिवक्ताओं एवं वादकारियों के वाहनों की पार्किंग व्यवस्था को लेकर आवश्यक सूचना जारी की है। बार अध्यक्ष कुलभूषण पाण्डेय ने बताया कि आरओ प्लांट के पास पीपल के पेड़ एवं कुएं के समीप स्थल को साफ-सफाई कर पार्किंग के लिए निर्धारित किया गया है। बार एसोसिएशन ने सभी अधिवक्ताओं से अपील की है कि 10 जुलाई से अपने वाहन केवल निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़ा करें तथा बार के निर्देशों का पालन करें। मनमाने ढंग से वाहन खड़े करने पर न्यायिक अधिकारियों के आपत्ति जताए जाने के बाद यह व्यवस्था लागू की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.