Sonbhadra News: लोक आयुक्त की जांच समिति ने नपं चोपन में खंगाले रिकॉर्ड
सोनभद्र, अगस्त 5 -- Sonbhadra News: चोपन, हिन्दुस्तान संवाद। पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जैन की शिकायत पर लोक आयुक्त के निर्देश से गठित जांच समिति ने बुधवार को नगर पंचायत चोपन पहुंचकर शिकायत से जुड़े मामलों की विस्तृत जांच की। समिति ने नगर पंचायत कार्यालय में विकास कार्यों से संबंधित अभिलेखों, वित्तीय दस्तावेज और अन्य रिकार्ड का बिंदुवार परीक्षण किया तथा अधिकारियों से जांच आवश्यक जानकारी प्राप्त की। जांच समिति ने नगर पंचायत प्रशासन से शिकायत के प्रत्येक बिंदु पर स्पष्टीकरण मांगा। अधिशासी अधिकारी सहित संबंधित कर्मचारियों ने समिति के समक्ष क्रमवार अपना पक्ष रखा और समिति द्वारा मांगे गए सभी अभिलेख उपलब्ध कराए। समिति ने विकास कार्यों की स्वीकृति, भुगतान, कार्य प्रगति और अन्य संबंधित अभिलेखों का गहन अवलोकन किया। कार्यालयी जांच के बाद समिति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.