Sonbhadra News: लोकगीत प्रस्तुत कर श्रोत्राओं को किया मंत्रमुग्ध
सोनभद्र, नवम्बर 10 -- Sonbhadra News: घोरावल, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय तहसील के ऐतिहासिक शिवद्वार धाम में सोमवार की शाम शिव शक्ति लोक संगीत रंगमंच महोत्सव का आयोजन किया गया। लगातार 45वें वर्ष आयोजित इस महोत्सव में विभिन्न जनपदों के तीन दर्जन से अधिक लोक संगीत कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। अंर्तजनपदीय और अंर्तराज्यीय लोक कलाकारों ने विविध विधाओं में लोकगीत प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में गाजीपुर के अवनीश यादव ने राष्ट्रीय गीत प्रस्तुत किया, जबकि मुगलसराय की गीता रानी ने सोहर गीत से समां बांधा। मुगलसराय के देवनाथ यादव ने गजल प्रस्तुत की। महाव के लल्लू भारती ने देवी गीत से श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। चंदौली के दयाराम प्रजापति ने लोकभजन और मधुपुर के सोहन मौर्य ने कहरवा प्रस्तुत किया। श्यामदेव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.