Sonbhadra News: लेखपालों ने चौथे दिन भी कार्य बहिस्कार कर दिया धरना
सोनभद्र, अक्टूबर 1 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। उपजिलाधिकारी सदर के कथित व्यवहार और एक लेखपाल के खिलाफ विभागीय कार्रवाई को लेकर तहसील राबर्ट्सगंज के लेखपालों का कार्य बहिष्कार एवं धरना गुरुवार को भी जारी रहा। लेखपालों ने उपजिलाधिकारी सदर के स्थानांतरण की मांग को लेकर कलमबंद हड़ताल करते हुए तहसील परिसर में धरना दिया। लेखपालों का आरोप है कि धारा 24 के तहत पत्थरगढ़ी न किए जाने के मामले में लेखपाल रामचन्द्र के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की गई है। लेखपालों का कहना है कि जब कार्रवाई का आधार और संबंधित नियम पूछे गए तो कथित तौर पर अधिकारी नाराज हो गए। उनका आरोप है कि 18 सितंबर को जांच आख्या प्राप्त होने के बावजूद मामले को लंबित रखा गया तथा मौखिक आदेश देकर कार्य कराया जाता है और बाद में आदेश बदल दिए जाते हैं। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: एसड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.