Sonbhadra News: लूट के फरार आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित
सोनभद्र, जुलाई 29 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। बभनी थाना क्षेत्र के शीशटोला के जंगल में 18 जुलाई को सराफा व्यापारी से हुई लूट के फरार दो आरोपियों पर पुलिस अधीक्षक ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश में लगातार जगह-जगह दबिश भी दे रही है। बभनी के शीशटोला में सराफा व्यापारी से हुई लूट के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने लूट के दो आरोपियों को मुठभेंड़ में गिरफ्तार कर लिया। जबकि दो आरोपी अभी भी फरार चल रहे हैं। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने फरार दोनों आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। फरार आरोपी पंकज साह पुत्र पुरुषोत्तम दास निवासी धूरीताल पश्चिम, थाना बैढ़न, सिंगरौली मध्य प्रदेश तथा संजय साकेत पुत्र लालजी साकेत निवासी कनई, थाना बरगवां, सिंगरौली मध्य प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.