Sonbhadra News: लावारिस मिली वृद्धा को पुलिस ने वृद्धाश्रम पहुंचाया
सोनभद्र, अगस्त 30 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। राबर्ट्सगंज नगर क्षेत्र में लावारिस हालत में रविवार को मिली एक वृद्ध महिला को पुलिस ने मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए सुरक्षित वृद्धाश्रम पहुंचाया। करीब 60 वर्षीय महिला अपना नाम और पता बताने में असमर्थ थी। काफी प्रयास के बाद भी उसके परिजनों के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल सकी, जिसके बाद उसे छपका स्थित वृद्धाश्रम में दाखिल कराया गया।
पुलिस की कार्रवाई पुलिस के अनुसार रविवार की सुबह करीब 7:34 बजे पीआरवी-8503 को सूचना मिली कि एक वृद्ध महिला लावारिस हालत में है और वह अपना नाम-पता नहीं बता पा रही है। सूचना मिलते ही पीआरवी टीम मौके पर पहुंची और महिला को अपने संरक्षण में लिया। महिला आरक्षी की सहायता से आवश्यक कार्रवाई करते हुए उसके परिजनों के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.