Sonbhadra News: लावारिस मिली नवजात बालिका का किया रेस्क्यू
सोनभद्र, सितम्बर 16 -- Sonbhadra News: दुद्धी। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के रजखड़ गांव में गुप्ता मोड़ के समीप बुधवार को लावारिस हालत में नवजात बालिका मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर चाइल्ड हेल्पलाइन और राजकीय विशेष दत्तक ग्रहण इकाई की टीम मौके पर पहुंची और नवजात को सुरक्षित अपनी अभिरक्षा में ले लिया। परियोजना समन्वयक मुकेश कुमार सिंह के निर्देशन में पहुंची टीम में चाइल्ड हेल्पलाइन की सीमा शर्मा, सत्यम चौरसिया और राजकीय विशेष दत्तक ग्रहण इकाई की ललिता शामिल रहीं। इसके बाद नवजात को बाल कल्याण समिति, सोनभद्र के समक्ष प्रस्तुत किया गया। समिति के आदेश पर बालिका को राजकीय बाल गृह (शिशु) में आवासित कराया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.