सोनभद्र, सितम्बर 7 -- Sonbhadra News: अनपरा, संवाददाता। अनपरा के सीआईएसएफ मैदान में 29 अगस्त से 6 सितंबर तक खेली गयी पांच मैचों की इंडिया कप एक दिवसीय क्रिकेट शृंखला के पांचवें अंतिम मैच में ऊर्जान्चल टाइगर्स ने अनपरा लायंस को 23 रनों से हराकर 3-0 से श्रृंखला जीत ली ।

मैच की संक्षिप्त जानकारी ऊर्जान्चल टाइगर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 21 ओवरों में 8 विकेट पर 88 रन बनाये। कप्तान साक्षी मिश्रा ने सर्वाधिक 26 रन, युनुस 13, प्रांजल 12 रन व क्षितिज ने 3 wickets लिए। जवाब में खेलने उतरी अनपरा लायंस की टीम 17 ओवरों में 65 रनों पर सिमट गई। पीयूष ने 16 बनाये पृथ्वी ने 4, रुद्र ने 2 wickets लिए।

विशेष सम्मान मैन ऑफ द मैच संयुक्त रूप से पृथ्वी व अभिनव को श्रीकांत वर्मा द्वारा दिया गया। मैन ऑफ द सीरीज ऊर्जान्चल टाइगर्स के वैभव शर्मा को सोनू पनिका...