सोनभद्र, अक्टूबर 11 -- Sonbhadra News: केकराही। करमा थाना क्षेत्र के केकराही गांव निवासी रघुनाथ ने अपने बेटे भोला के लापता होने के मामले में आरोप लगाते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित पिता का आरोप है कि 3 अक्टूबर को दोपहर करीब 12 बजे उनका बेटा भोला अपने खेत की तरफ घूमने गया था। इसी दौरान कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट की। घटना के बाद बेटा घर पहुंचा और उन्हें पूरी बात बताई। पीड़ित के अनुसार खाना खाने के बाद उनका बेटा दोबारा घर से सड़क की ओर निकला और एक दुकान पर बैठ गया। उसी दौरान उसके साथ लात-घूंसों से मारापीटा गया। उसके बाद से युवक घर नहीं लौटा। रघुनाथ ने करमा थाने में लिखित तहरीर देकर पुलिस से बेटे को खोजने और मामले में कार्रवाई करने की मांग की। करमा थानाध्यक्ष कमलेश पाल ने बताया कि लापता युवक की तलाश लगातार जारी है।

हिंदी हिन्दु...