सोनभद्र, अक्टूबर 28 -- Sonbhadra News: घोरावल। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गुरुवल ग्राम निवासी 18 वर्षीय प्रियांशु सिंह पुत्र विजय कुमार सिंह शनिवार को अपने घर से विद्यालय जाने के लिए निकला था। लेकिन देर शाम तक घर न पहुंचने पर परिजन परेशान हो गये थे। मंगलवार को देर शाम सकुशल वापस घर लौटने पर परिजनों ने राहत की सांस ली। बताया जाता है कि वह कुछ मित्रों के बहकाने पर दिल्ली काम करने चला गया था लेकिन वहां जाने पर जब समस्याओं का सामना हुआ तो वापस घर मंगलवार देर शाम लौट आया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...