सोनभद्र, अक्टूबर 7 -- Sonbhadra News: दुद्धी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के मल्देवा गांव में स्थित लऊवा नदी में नहाते समय गहरे पानी में चलने जाने से डूबे किशोर की मौत हो गई। वह बुधवार की दोपहर नदी में नहाने के लिए गया हुआ था। दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के मल्देवा गांव निवासी 16 वर्षीय छात्र चमन अंसारी पुत्र फिरोज अंसारी बुधवार की दोपहर लवकुश पार्क के समीप बह रही लऊवा नदी में नहाने के लिए गया हुआ था। नहाते समय वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने उसे डूबते देखा तो तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और अचेत अवस्था में छात्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया। दुद्धी अस्पताल कें डाक्टर मनोहर सिंह ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर कस...