Sonbhadra News: रोपित पौधों का डीएफओ ने किया निरीक्षण
सोनभद्र, अक्टूबर 4 -- Sonbhadra News: म्योरपुर,हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय वन रेंज के कठौंधी और खटा बरन वन क्षेत्र में रविवार को रोपित पौधों का प्रभागीय वनाधिकारी डीएफओ कमल कुमार ने स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने पौधों की स्थिति और उनके संरक्षण की व्यवस्था का जायजा लिया।पौधों की स्थिति संतोषजनक मिलने पर उन्होंने वन विभाग की टीम की सराहना की। डीएफओ ने रेंजर जबर सिंह को पौधों की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पौधों के संरक्षण में किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए। साथ ही वन क्षेत्र में अवैध कटान और खनन पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए वन संपदा की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस मौके पर विभाग के सर्वेश सिंह, गोविंद, विद्या पाण्डेय सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.