Sonbhadra News: रोडवेज बस चालक से मारपीट, शीशा फोड़ा
सोनभद्र, नवम्बर 14 -- Sonbhadra News: शक्तिनगर। रेनुकूट से शक्तिनगर जा रही रोडवेज बस के चालक व कंडक्टर से शुक्रवार की रात्रि में सवारी उतारने के विवाद में मारपीट की सूचना पुलिस को दी गयी है। रोडवेज बस चालक प्रवीण सिंह के मुताबिक अनपरा क्षेत्र के डिबुलगंज में शुक्रवार रात सवारी उतारने को लेकर बाइक सवारों से विवाद हुआ। इसके बाद बस चालक सवारियों संग शक्तिनगर के लिए रवाना हुआ तो बीना क्षेत्र के जवाहरनगर घरसड़ी मोड़ के समीप पीछा कर रहे तीन बाइक सवारों ने बस रोक कर चालक पर हमला कर दिया और पत्थर मारकर बस का शीशा भी फोड़ दिया। चालक प्रवीण सिंह ने इसकी सूचना पुलिस को दी। बीना चौकी प्रभारी घनश्याम तिवारी ने बताया कि डायल 112 के बाद सूचना मिलने पर घटनास्थल पर मौके पर पुलिस पहुंची तो हमलावर बाइक से भाग गए ।सीसीटीवी फुटेज आदि से जांच कराई जा रही है। अनप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.