सोनभद्र, जुलाई 14 -- Sonbhadra News: दुद्धी। राजकीय आईटीआई दुद्धी में मंगलवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले में 9 कंपनियों के साथ कुल 687 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान 244 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। मेले में हिण्डालको इंडस्ट्रीज लिमिटेड रेनुकूट, एमआरएफ, सुब्रोस लिमिटेड, कैशपर माइक्रोक्रेडिट, लक्ष्मी मिल्स, एके. इंटरप्राइजेज समेत कुल 9 कंपनियों ने प्रतिभाग किया। मेले में 687अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 244 अभ्यर्थियों का प्रथम दृष्टया चयन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन, विशिष्ट अतिथि जिला मंत्री मनोज सिंह, जिला प्रबंधक मनीष कुमार, दिनेश कुमार गुप्ता, डीडीयू-जीकेवाई की आकांक्षा, राजकीय आईटीआई नकटू-बीजपुर के प्रधानाचार्य गोपाल दास, विनोद यादव आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Ka...