सोनभद्र, जुलाई 10 -- Sonbhadra News: सोनभद्र। जिला सेवायोजन कार्यालय लोढ़ी परिसर में शुक्रवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में आठ निजी कंपनियों ने प्रतिभाग किया। इस मेले में विभिन्न पदों पर कंपनियों के माध्यम से कुल 400 अभ्यर्थियों में से 162 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। इस मौके पर जिला सेवायोजन अधिकारी प्रमोद तिवारी, सेवायोजन कार्यालय के सच्चिदानन्द, रोजगार मेला प्रभारी पवन कुमार सोनकर, प्रदीप सिंह, यंग प्रोफेशनल सुरेन्द्र प्रजापति आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...