Sonbhadra News: रोजगार मुहैया कराने को लेकर अनशन दूसरे दिन भी जारी
सोनभद्र, जुलाई 23 -- Sonbhadra News: डाला। सलईबनंवा स्थित सीमेंट कंपनी में आसपास के लोगों को रोजगार मुहैया कराने को लेकर क्रमिक अनशन दूसरे दिन गुरुवार को भी चालू रहा। क्रमिक अनशन का नेतृत्व कर रहे पंकज यादव ने बताया कि हमारी मांगें, हमारा मूल अधिकार है। कहा कि जिस गांव क्षेत्र में फैक्ट्री होती है, उनकों ये मांगे पूरी करनी होती है। इस मांग को लेकर दस जुलाई को जिलाधिकारी को पत्रक सौंपा था, लेकिन हमारी समस्याओं को नहीं सुना गया। धरना प्रदर्शन के दूसरे दिन धरना स्थल कोई जिम्मेदार नहीं पहुंचा। इस मौके पर चंद्रशेखर साहनी, मुलायम सिंह, आलोक, सोनू, ओमप्रकाश, कैलाश सिंह, राम केवल, राकेश, अवधेश कनौजिया आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.