Sonbhadra News: रॉबर्ट्सगंज में रविदास कलश वंदन अभियान का भव्य स्वागत
सोनभद्र, अगस्त 2 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में चल रहे रविदास महाराज कलश वंदन अभियान के तहत रविवार को रॉबर्ट्सगंज नगर में कलश यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। नगर के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं और भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर कलश यात्रा का अभिनंदन किया तथा विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया।भाजपा नगर अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव के नेतृत्व में दंडईत बाबा मंदिर, कांशीराम आवास परिसर, शिव मंदिर, कड़े माता मंदिर, श्रीराम सरोवर मंदिर और लहरी बाबा मंदिर सहित विभिन्न स्थलों पर कलश यात्रा पहुंची। इस दौरान श्रद्धालुओं ने संत रविदास के चित्र और कलश की आरती उतारकर समाज में समरसता, समानता और सामाजिक सौहार्द का संदेश प्रसारित करने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- Kausambi News: संत शिरो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.