Sonbhadra News: रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, मचा कोहराम
सोनभद्र, नवम्बर 1 -- Sonbhadra News: दुद्धी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के रजखड़ गांव में स्थित रेलवे लाइन पर शनिवार की देर शाम एक युवक का शव मिला। शनिवार की सुबह वह घर से निकला था, इसके बाद घर नहीं आया। आशंका जताई जा रही है कि युवक की किसी ट्रेन की चपेट में आने से मौत हुई होगी। एक साल पूर्व इसी स्थान पर उसकी दादी की भी टे्रन से कटकर मौत हुई थी।दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के रजखड़ गांव निवासी 22 वर्षीय सतेंद्र पुत्र शीतल शनिवार सुबह घर से निकले थे, लेकिन दिन भर वापस नहीं लौटे। देर शाम करीब सात बजे ग्रामीणों ने घर के समीप रेलवे अप लाइन के दक्षिणी छोर पर पोल संख्या 80/21 और 23 के बीच पटरी पर एक शव पड़ा देखा। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और परिजनों को सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। परिजनों के मुताब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.