Sonbhadra News: रेलवे ट्रैक किनारे अज्ञात युवक का मिला सड़ा-गला शव
सोनभद्र, जुलाई 15 -- Sonbhadra News: दुद्धी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के झारो खुर्द गांव के समीप रेलवे ट्रैक किनारे बुधवार सुबह एक अज्ञात युवक का सड़ा-गला शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर दुद्धी पुलिस और रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मृतक की शिनाख्त कराने के साथ ही मौत के कारणों की जांच में जुटी है।
शव की खोज बुधवार सुबह करीब नौ बजे झारो खुर्द रेलवे स्टेशन से पश्चिम दिशा की ओर रेलवे पुल के आगे पोल संख्या-2 के पास ट्रैक नंबर-1 के किनारे बकरी चरा रहे ग्रामीणों को तेज दुर्गंध महसूस हुई। संदेह होने पर जब वे झाड़ियों की ओर पहुंचे तो वहां करीब 30 वर्षीय युवक का शव औंधे मुंह पड़ा मिला। शव कई दिन पुराना होने के कारण बुरी तरह सड़-गल चुका था।
पुलिस की कार्रवाई ग्रामीणों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.