Sonbhadra News: रुक-रुक कर हुई बूंदाबादी, छाए रहे बादल
सोनभद्र, अगस्त 5 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। सोनांचल में बुधवार को सुबह से रुक-रुक कर हुई बूंदाबादी हुई। वहीं पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। तापमान में गिरावट से लोगों ने उमस भरी गर्मी से काफी राहत महसूस की। सोनांचल में बुधवार की सुबह से ही बूंदाबादी शुरु हो गई। कुछ देर बूंदाबादी होने के बाद धूप निकली, लेकिन थोड़ी ही देर में बादल छा गए। इसके बाद दिन में कई बार रुक-रुक कर बरसात होती रही। वहीं पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे। दिन में रुक-रुक कर बूंदाबादी और बादल छाए रहने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के प्रेंक्षक राजन सिंह के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि मंगलवार को अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.5 ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.