Sonbhadra News: रिहंद जलाशय में मिला युवक का शव
सोनभद्र, अगस्त 29 -- Sonbhadra News: अनपरा,संवाददाता। अनपरा थानाक्षेत्र अन्तर्गत अनपरा परियोजना की डिस्चार्ज चैनल डिबुलगंज में नहाते समय बह गये 35 वर्षीय युवक का शव शनिवार की सुबह रिहन्द जलाशय में उतराया हुआ मिला। पुलिस ने मृतक राजेश भारती पुत्र फूलचंद भारती 35 निवासी डिबुलगंज के शव को पोस्टमार्टम को भेज जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक राजेश भारती अपने मित्रों के संग शुक्रवार सुबह डिस्चार्ज चैनल में नहाने को गया था। इस दौरान उसका पैर फिसला और वह बहने लगा। उसने दोस्तों से सहायता को आवाज लगायी लेकिन बहाव इतना तेज था कि कोई भी उसे पकड़ नही सका। दोस्तों ने इसकी सूचना पुलिस व परिजनो को दी। अनपरा एसआई अशोक कुमार ने बताया कि अनपरा डी पुलिया के निकट तत्काल नाव व मछुआरों की सहायता से शव को तलाशने की कोशिश देर शाम तक जारी रही लेकिन कुछ पता नही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.