सोनभद्र, अक्टूबर 15 -- Sonbhadra News: सिंगरौली,हिंदुस्तान संवाद। बीमा की राशि निकलवाने के बदले 4 हजार की रिश्वत लेते जल संसाधन विभाग का बड़ा बाबू पकड़ाया है। लोकायुक्त पुलिस ने शिकायतकर्ता रंजन साकेत से पैसे मांगने पर की इस कार्रवाई से विभाग में मचा हड़कंप मच गया है। लोकायुक्त पुलिस ने कथित तौर पर चार हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए विभाग में पदस्थ बड़े बाबू दिनेश कुमार श्रीवास्तव को पकड़ा है। आरोप है कि शिकायतकर्ता रंजन साकेत से बीमा की राशि निकलवाने की प्रक्रिया पूरी कराने के एवज में रिश्वत की मांग की गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...