Sonbhadra News: रिंहद डैम में नहाने गया किशोर डूबा, रेफर
सोनभद्र, जुलाई 14 -- Sonbhadra News: म्योरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के पड़री ग्राम पंचायत के चपरा टोला निवासी एक किशोर मंगलवार को रिहंद डैम किनारे स्थित खंता पिकनिक स्पॉट पर नहाने के दौरान गहरे पानी में डूब गया। समय रहते ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाल लिया, जिसके बाद उसकी जान बच सकी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चपरा टोला निवासी 12 वर्षीय शिवम पुत्र जितेन्द्र गुप्ता अन्य बच्चों के साथ डैम में नहा रहा था। इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया तो परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा काफी प्रयास के बाद उसे पानी से बाहर निकाला। परिजन तत्काल निजी वाहन से शिवम को सीएचसी म्योरपुर ले गए। वहां डॉ. संजीव बिंद ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.