Sonbhadra News: राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में चयन
सोनभद्र, अक्टूबर 15 -- Sonbhadra News: सिंगरौली,हिंदुस्तान संवाद। सिंगरौली के चितरंगी ब्लॉक अंतर्गत गोनर्रा गांव की स्वाती वैश्य ने महज 15 वर्ष की उम्र में कड़ी मेहनत और लगन के दम पर राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में जगह बनाई है। स्वाती 22 अक्टूबर 2026 को राजस्थान में आयोजित होने वाले नेशनल वॉलीबॉल मैच में हिस्सा लेंगी।स्वाती ने लगातार चार वर्षों तक अभ्यास कर यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने ब्लॉक, जिला, संभाग और राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में खेलते हुए अपनी प्रतिभा साबित की। इसके बाद उनका चयन राष्ट्रीय स्तर पर खेलने के लिए हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.