Sonbhadra News: राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए रवाना हुए खिलाड़ी
सोनभद्र, अगस्त 29 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय बहुआर से नवोदय विद्यालय समिति के क्षेत्रीय कार्यालय लखनऊ से गठित तीरंदाजी दल शनिवार को 34वीं राष्ट्रीय तीरंदाजी मीट में प्रतिभाग करने के लिए हरियाणा के फतेहाबाद रवाना हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन एक से तीन सितंबर तक पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय खराखेड़ी, फतेहाबाद में किया जाएगा। लखनऊ संभाग के इस दल में प्रदेश के विभिन्न जवाहर नवोदय विद्यालयों से चयनित 30 बालक और 30 बालिका खिलाड़ियों सहित कुल 60 प्रतिभागी शामिल हैं। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में खिलाड़ी इंडियन राउंड, रिकर्व राउंड और कंपाउंड राउंड की विभिन्न स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए हरियाणा रवाना हुए खिलाड़ी दल के साथ टीम मैनेजर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.