सोनभद्र, अक्टूबर 26 -- Sonbhadra News: अनपरा,संवाददाता। अनपरा में कार्यरत संविदा कम्पनियां 15 अगस्त स्वाधीनता दिवस जैसे राष्ट्रीय अवकाश का भी मजदूरों को भुगतान नही कर रही है। काम समाप्त होने पर भी फाइनल भुक्तान के लिए मजदूर दर-दर की ठोकरें खा रहे है। जिला संविदा श्रमिक यूनियन सीटू की रविवार की शाम लाल मैदान में हुई बैठक में यह आरोप लगाते हुए यूनियन के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र पाल ने कहां कि मजदूरों का शोषण थम नहीं रहा है। श्रम कानूनों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है। अनपरा परियोजना प्रबन्धन से मांग की गयी है कि मजदूरों को भुगतान निर्धारित समय पर सुनिश्चित हो। दिवाली से पहले सभी मजदूरों का बोनस का भुगतान निर्गत किया जाये। दशकों से कार्यरत संविदा मजदूरों को परियोजना में रिक्त पड़े आवास आबंटित किये जाये जैसी मांग की गयी है।हाइवे पर तेज रफ्ता...