सोनभद्र, अक्टूबर 18 -- Sonbhadra News: म्योरपुर,हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कस्बे में चल रही रामलीला के आठवें दिन राम-सुग्रीव मित्रता, बाली वध और लंका दहन की लीला का भावपूर्ण मंचन किया गया। प्रभु श्रीराम के दर्शन और हनुमान जी की वीरता का प्रसंग देखकर दर्शक भावविभोर हो उठे। लीला में दिखाया गया कि हनुमान जी ब्राह्मण का वेश धारण कर प्रभु श्रीराम और लक्ष्मण से मिले। इसके बाद दोनों भाइयों को सुग्रीव के पास ले गए, जहां श्रीराम और सुग्रीव की मित्रता हुई। सुग्रीव की पीड़ा जानकर प्रभु श्रीराम ने बाली का वध कर उन्हें न्याय दिलाया। इसके बाद हनुमान जी माता सीता की खोज में लंका पहुंचे और अशोक वाटिका में उन्हें प्रभु श्रीराम की अंगूठी देकर अपना परिचय दिया। वाटिका में फल खाने और पेड़ उजाड़ने पर रावण ने हनुमान जी को बंदी बनवाकर उनकी पूंछ में आग लगवा दी। ह...