सोनभद्र, सितम्बर 28 -- Sonbhadra News: म्योरपुर। स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रासपहरी स्थित रामलीला मैदान में रविवार को बैठक आयोजित कर पुरानी रामलीला समिति को भंग कर नई समिति का गठन किया गया। इस दौरान रामदयाल प्रजापति को अध्यक्ष तथा सुनील अग्रहरि को कोषाध्यक्ष चुना गया। उपाध्यक्ष पद पर कमलेश मिश्रा, सुदामा प्रजापति और अशोक मौर्या का चयन किया गया। इसके साथ ही नई समिति में अखिलेश अग्रहरि व धर्मेंद्र शर्मा को सहकोषाध्यक्ष, राकेश अग्रहरि को सचिव, सीताराम प्रजापति को मंत्री, अरुण सोनी को महामंत्री, अभय प्रजापति को उपमंत्री, नंदलाल प्रजापति को उपसचिव तथा सुबेग सिंह, भोलानाथ सोनकर, पंच बहादुर, रामसकल और अरुण प्रजापति को व्यवस्थापक बनाया गया। यह भी पढ़ें- Agra News: रामलीला की कार्यकारिणी घोषित, पदाधिकारियों को दी जिम्मेदारी रामजन्म प्रजापति...