Sonbhadra News: रामजानकी मंदिर में रोजाना सुंदरकांड
सोनभद्र, अगस्त 13 -- Sonbhadra News: शक्तिनगर। एनसीएल बीना आवासीय परिसर स्थित राम जानकी मंदिर में श्रावण मास में बीते 30 जुलाई से लगातार जारी सुंदरकांड में भारी संख्या में भक्त पहुंच रहे है। इस दौरान भजन कीर्तन का भी आयोजन किया जा रहा है। महाकाल ग्रुप के अध्यक्ष अनिरुद्ध गुप्ता,कोषाध्यक्ष श्याम कार्तिक तिवारी, सचिव मदन तिवारी ने बताया की प्रतिदिन सावन माह में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जा रहा है जिसमें महिला मंडल का भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा रहता है। बताया कि बीते 30 जुलाई से लेकर आगामी 30 अगस्त तक प्रतिदिन सायं राम जानकी मंदिर मे सुंदरकांड पाठ चलेगा। सुंदरकांड में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर मनोज भारती, नन्दे, संजय उपाध्याय कें दर्जनों महिला भक्त सदस्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.