Sonbhadra News: रामचरितमानस की महिमा सुन श्रोता भावविभोर हो उठे
सोनभद्र, अक्टूबर 14 -- Sonbhadra News: डाला, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय नगर स्थित श्री अंचलेश्वर महादेव मंदिर के स्थापना दिवस पर आयोजित पांच दिवसीय मानस प्रवचन के प्रथम दिन मंगलवार को कथावाचक श्रीश रामानुज वैष्णव दास ने रामचरितमानस की महिमा का बखान किया। रामचरितमानस मानस का वर्णन सुन श्रोता भावविभोर हो उठे। पांच दिवसीय मानस प्रवचन का शुभांरभ संध्या बेला में बड़े ही विधि विधान के साथ मंदिर के महंत मुरली तिवारी की उपस्थिति में हुआ। मानस परिवार समिति अध्यक्ष नीरज पाठक व नरसिंह त्रिपाठी ने माला पहनाकर कथावाचक का स्वागत किया। व्यासपीठ से कथावाचक ने कहा कि रामचरितमानस कोई साधारण पोथी नहीं यह एक ग्रंथ है। राम चरित मानस के प्रत्येक चौपाइयों में प्रभु श्री राम विराजमान हैं। जब चार कृपा एकत्रित होती है तब राम कथा सुनाने का अवसर प्राप्त होता है। पहली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.