सोनभद्र, जुलाई 5 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर में रविवार को नर्सेस संघ का चुनाव शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। चुनाव अधिकारी एवं अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. कीर्ति आजाद बिन्द की देखरेख में संपन्न चुनाव में सभी पदों पर सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का निर्विरोध चयन किया गया, जिसमें राफिया बालिग को नर्सेस संघ का अध्यक्ष चुना गया।

चुनाव प्रक्रिया चुनाव प्रक्रिया के दौरान नर्सिंग संवर्ग के सदस्यों ने एकजुटता का परिचय देते हुए निर्विरोध निर्वाचन की परंपरा को कायम रखा। निर्वाचन के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने, नर्सिंग कर्मियों के हितों की रक्षा करने तथा संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। चुनाव में राफिया बालिग को अध्यक्ष, स्वर्णलता ...