सोनभद्र, नवम्बर 15 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के हिन्दुआरी चौकी अंतर्गत शनिवार की रात घर से भटककर निकले दो मासूम बच्चे असुरक्षित हालत में घूमते मिले। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और पुलिस की संयुक्त टीम ने दोनों बच्चों को सुरक्षित अपने संरक्षण में ले लिया। इसके बाद आवश्यक कार्रवाई पूरी कर दोनों को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें शिशु गृह में संरक्षित कराया गया। शनिवार की रात करीब आठ बजे स्थानीय लोगों ने एक पांच वर्षीय बालक और तीन वर्षीय बालिका को अकेले भटकते देखा। बच्चों की कम उम्र और रात के समय उनकी सुरक्षा को लेकर चिंतित लोगों ने इसकी सूचना चाइल्ड हेल्पलाइन के परियोजना समन्वयक मुकेश कुमार सिंह को दी। सूचना मिलते ही परियोजना समन्वयक मुकेश कुमार ...