सोनभद्र, अगस्त 28 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। सोनांचल में शुक्रवार को मौसम का मिजाज दिनभर बदलता रहा। गुरुवार की रात के समय जिले के कई क्षेत्रों में हुई हल्की बूंदाबांदी से लोगों को गर्मी से कुछ देर राहत मिली, लेकिन सुबह होते ही आसमान साफ हो गया और दिन चढ़ने के साथ तेज धूप निकल आई। धूप के साथ बढ़ी उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी और दोपहर के समय गर्मी का असर अधिक महसूस किया गया। रात में हुई हल्की बूंदाबांदी के बाद लोगों को उम्मीद थी कि शुक्रवार को मौसम सुहाना रहेगा और गर्मी से राहत मिलेगी, लेकिन दिन निकलते ही धूप तेज हो गई। दोपहर के समय बाजारों, सड़कों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर निकलने वाले लोग उमस और गर्मी से परेशान नजर आए। जरूरी काम से बाहर निकले लोग धूप से बचने के लिए छांव की तलाश करते रहे। मौसम में नमी होने के कारण उमस का असर भ...