Sonbhadra News: राजासरई में अमृत सरोवर की सफाई में खानापूर्ति
सोनभद्र, अक्टूबर 24 -- Sonbhadra News: बभनी, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड म्योरपुर की ग्राम पंचायत राजासरई में अमृत सरोवर की साफ-सफाई और पौधरोपण कार्य में अनियमितता का आरोप लगा है। ग्रामीणों ने मनरेगा के तहत फर्जी हाजिरी दर्ज कर सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका जताते हुए जिलाधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान और रोजगार सेवक की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं।ग्रामीणों का आरोप है कि अमृत सरोवर पर मनरेगा के तहत साफ-सफाई और पौधरोपण का कार्य कराया जा रहा है, लेकिन मौके पर काम की स्थिति संतोषजनक नहीं है। उनका दावा है कि मजदूर सुबह करीब आठ बजे पहुंचते हैं और आधे घंटे के भीतर हाजिरी लगाकर चले जाते हैं, जबकि मस्टर रोल में पूरे दिन की उपस्थिति दर्ज की जाती है। शनिवार को मौके पर जांच करने पर केवल एक व्यक्ति के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.