सोनभद्र, अक्टूबर 16 -- Sonbhadra News: म्योरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के डडिहरा गांव में शुक्रवार की सुबह एक युवक का शव घर पहुंचने पर कोहराम मच गया। वह दो माह पूर्व राजस्थान कार्य करने के लिए गया वहां पत्थर की खदान में कार्य के दौरान दबकर सोमवार को उसकी मौत हो गई थी।म्योरपुर थाना क्षेत्र के डडिहरा गांव निवासी 19 वर्षीय सच्चेलाल यादव पुत्र मानजीत यादव दो माह पूर्व अपने घर से राजस्थान कमाने के लिए गया हुआ था। राजस्थान में वह एक पत्थर की खदान में डंपर चलाता था। सोमवार को पत्थर खदान में कार्य के दौरान वह दब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: राजस्थान कमाने गए युवक का पहुंचा शव, मचा कोहराम सूचना मिलते ही परिवार के लोग राजस्थान पहुंच गए। मृतक के चाचा मेवालाल ने बताया कि ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई के लिए रा...