सोनभद्र, जुलाई 15 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। राजकीय जिला पुस्तकालय छपका में बुधवार को नव आगमन पटल के अंतर्गत नवीन पुस्तकों की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का शुभारंभ जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह ने किया। इस दौरान उन्होंने पुस्तकालयों की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों से नियमित अध्ययन की आदत विकसित करने का आह्वान किया। प्रदर्शनी में साहित्य, इतिहास, विज्ञान, प्रतियोगी परीक्षाओं, बाल साहित्य, महापुरुषों की जीवनियां, योग तथा विभिन्न विषयों की नवीन पुस्तकों को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों, शिक्षकों, छात्र-छात्राओं और नियमित पाठकों ने नई पुस्तकों का अवलोकन किया तथा अपनी रुचि के अनुसार पुस्तकों का अध्ययन किया। यह भी पढ़ें- Kausambi News: राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कड़ा मे...