Sonbhadra News: रांग साइड से आ रहे ट्रेलर ने टीपर में मारी टक्कर, चालक गंभीर रूप से घायल
सोनभद्र, नवम्बर 29 -- Sonbhadra News: डाला,हिन्दुस्तान संवाद। चोपन थाना क्षेत्र के मुख्य मार्ग पर रानीताली स्थित एचपी पेट्रोल पंप के सामने रविवार की शाम करीब पांच बजे रांग साइड से आ रहे ट्रेलर और टीपर में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में ट्रेलर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि टीपर चालक मौके से फरार हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक हाथीनाला थाना की तरफ से रांग साइड में आ रहा ट्रेलर डाला की ओर से जा रहे टीपर से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टीपर सड़क पर पलट गया और उसमें लदी गिट्टी सड़क पर बिखर गई। वहीं ट्रेलर चालक केबिन में फंस गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही हाथीनाला की डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से ट्रेलर चालक को केबिन से सुरक्षित बाहर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.