Sonbhadra News: रसेल वाइपर के डंसने से किसान की हालत गंभीर
सोनभद्र, अगस्त 27 -- Sonbhadra News: म्योरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के नधिरा गांव में बुधवार को विषैले सर्प रसेल वाइपर ने डस लिया। वह धान की फसल में खाद डाल रहा था। करीब आठ घंटे बाद हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है।म्योरपुर थाना क्षेत्र के नधिरा ग्राम पंचायत निवासी 25 वर्षीय रामनाथ बुधवार दोपहर धान के खेत में खाद डाल रहा था। इसी दौरान खेत में मौजूद रसेल वाइपर ने उसके पैर में डंस लिया। सांप के डंसने के बाद युवक खेत से घर पहुंचा, लेकिन घटना के समय उसके दोनों बड़े भाई काम करने के लिए बाहर गए हुए थे। भाईयों के घर पर मौजूद नहीं होने के कारण तत्काल उसे अस्पताल नहीं ले जाया जा सका। बताया गया कि रात करीब आठ बजे दोनों भाई काम से घर लौटे तो रामनाथ की हालत बि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.