सोनभद्र, जुलाई 12 -- Sonbhadra News: शक्तिनगर, हिंदुस्तान संवाद। जबरन रंगदारी मांगने, गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में शक्तिनगर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर में बलिया नाला निवासी आशुतोष कुमार ने आरोप लगाया है कि अंबेडकर नगर, शक्तिनगर निवासी नीरज सिंह आए दिन रास्ते में रोककर उसके साथ अभद्रता करता है। आरोप है कि वह पर्स, मोबाइल और मोटरसाइकिल छीनने का प्रयास करता है तथा लगातार पांच हजार रुपये की रंगदारी की मांग करते हुए गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देता रहा है। पीड़ित के अनुसार सात जुलाई को वह शक्तिनगर स्थित प्लांट में ड्यूटी पर गया हुआ था। इसी दौरान शाम करीब सात बजे आरोपी उसके घर पहुंचा और उसकी पत्नी से पांच हजार रुपये की मांग करने ल...