सोनभद्र, नवम्बर 3 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज से आयोजित हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट बोर्ड परीक्षा-2027 के लिए परीक्षा केन्द्रों के निर्धारण किया गया है। जिले में कुल 66 परीक्षा केन्द्र निर्धारित किए गए हैं। मंगलवार को परीक्षा के सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी संचालन के संबंध में जिलाधिकारी चर्चित गौड़ की अध्यक्षता में जनपदीय परीक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह ने बताया कि सोनभद्र में कुल 66 विद्यालयों को परीक्षा केन्द्र निर्धारित किया गया है। इनमें 16 राजकीय माध्यमिक विद्यालय, 09 अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय तथा 41 वित्तविहीन मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय शामिल हैं। उन्होंने बताया कि बोर्ड द्वारा प्रधानाचार्यों से मां...