सोनभद्र, जुलाई 23 -- Sonbhadra News: अनपरा,संवाददाता। अनपरा कालोनी स्थित टाइप प्रथम आवास में गुरुवार तड़के नगर पंचायत में कार्यरत स्थानीय ठेकेदार पीयूष सिंह पुत्र प्रदीप सिंह उम्र लगभग 38 वर्ष ने अज्ञात कारणों से पंखे से फंदा लगा कर आत्म हत्या कर ली। सुबह उठने पर पत्नी ने जब दूसरे कमरे का दरवाजा अंदर से बंद पाया तो कई बार आवाज लगायी लेकिन दरवाजा नही खुला तो पड़ोसियों की मदद से दरवाज तोड़ा गया। अंदर पति का शव पंखे से लटका देख हक्की-बक्की रह गयी। चीख पुकार मच गयी।पड़ोसियों ने तत्काल पुलिस को सूचित किया। लगभग प्रातः 8:00 बजे सूचना पर पहुंचे पुलिस बल द्वारा शव को उतार कर कब्जे में लिया । पुलिस का कहना है कि मृतक नगर पंचायत अनपरा में ठेकेदारी का काम करते थे। उनके एक 12 वर्ष का लड़का है । आत्महत्या के कारण की पुष्टि नहीं हो रही है।

हिंदी हिन्द...