Sonbhadra News: युवा कमेटी को किया बर्खास्त
सोनभद्र, सितम्बर 19 -- Sonbhadra News: अनपरा,संवाददाता। माँ दुराशनी सेवा समर्पण संस्थान औड़ी की एक आपात बैठक शनिवार को मंदिर परिसर में बुलाई गयी जिसमें कुछ सदस्यों द्वारा संस्थान के नाम व पद का उपयोग बगैर सहमति किये जाने पर गहरी आपत्ति दर्ज की गयी। संस्थान के अध्यक्ष रमेश मेहता की अध्यक्षता में हुई बैठक में सर्वाधिक विरोध युवा कमेटी द्वारा किये जा रहे क्रियाकलापों का हुआ जिसमें मंदिर में बगैर सर्वसम्मति महंत घोषित किया जाना शामिल है। समिति ने व्यापक चर्चा के बाद युवा कमेटी को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त करने की घोषणा की। निर्देशित किया गया कि युवा कमेटी भविष्य में संस्थान के नाम अथवा बैनर का प्रयोग दान सहयोग चंदा निर्माण कार्य अथवा प्रचार आदि के लिए कतई नही कर सकेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.