सोनभद्र, जुलाई 19 -- Sonbhadra News: ओबरा,हिंदुस्तान संवाद। सोन चेतना सामाजिक संगठन के आह्वान पर प्रबुद्ध नागरिकों ने रविवार को नगर के सुभाष चौराहा पर स्थित नेताजी सुभाष चंद बोस की प्रतिमा परिसर में सामूहिक स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान दर्जनों युवाओं ने श्रमदान कर परिसर की साफ सफाई करते हुए स्वच्छता का संदेश दिया।इस मौके पर संगठन के संस्थापक अभिषेक अग्रहरी ने कहा कि हम सभी नौजवानों को सुभाष चंद बोस के जीवन से प्रेरणा लेते हुए देश के लिए सब कुछ त्याग करने की भावना रखना चाहिए और जरूरत पड़ने पर देश के लिए सर्वस्व न्यौछावर करने के लिए तैयार रहना चाहिए। देश सुरक्षित रहेगा तभी हम आप सुरक्षित रह सकते हैं। कहा कि निजी सुख-सुविधाओं का त्याग कर समाज के लिए संघर्ष करने वाले लोगों के उठाए मुद्दों को नजरअंदाज करना हमारे उन महान स्वतंत्रता सेनानियों...