सोनभद्र, अक्टूबर 17 -- Sonbhadra News: म्योरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय ब्लॉक के गोविंदपुर स्थित वनवासी सेवा आश्रम में शनिवार को तीन दिवसीय युवा नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। समापन सत्र में आश्रम की मंत्री शुभा प्रेम ने युवाओं से गांव की समस्याओं के समाधान और ग्राम सभा को सशक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। प्रशिक्षण में शामिल युवाओं ने संगठन को मजबूत करने और संवैधानिक मूल्यों के अनुरूप गांवों के विकास के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य युवाओं को संवैधानिक मूल्यों से परिचित कराने के साथ स्थानीय समस्याओं की पहचान और उनके समाधान के लिए आवश्यक कौशल विकसित करना था। यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar News: ग्राम सभा की खुली बैठकों में महिलाओं की भागीदारी पर जोर इस दौरान सामूहिक चर्च...