Sonbhadra News: युवाओं को प्रेरित कर कराई सफाई, किया पुष्परोपण
सोनभद्र, अगस्त 8 -- Sonbhadra News: बभनी, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड बभनी के रन्दह ग्राम पंचायत स्थित कम्पोजिट विद्यालय में शनिवार को स्वच्छता का संदेश दिया गया। पूर्व प्रधान ने विद्यालय में युवाओं को प्रेरित कर साफ-सफाई कराई तथा पुष्परोपण भी किया। जिलाधिकारी के स्वच्छता अभियान से प्रेरित होकर रन्दह ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान संजय कुमार गुप्ता के नेतृत्व में विद्यालय परिसर में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। पूर्व प्रधान ने गांव के युवाओं को लेकर परिसर में झाडू लगाया। इस दौरान विद्यालय के आसपास झाड़ियों की कटाई, कचरा हटाने के साथ-साथ परिसर में पुष्पों की रोपाई भी की गई। पूर्व प्रधान ने युवाओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि स्वच्छ विद्यालय, स्वच्छ भविष्य की सोच के साथ सभी को अपने आसपास सफाई रखनी चाहिए। सफाई अभियान में बलराम या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.