Sonbhadra News: युवती को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोपी गिरफ्तार
सोनभद्र, अगस्त 26 -- Sonbhadra News: चोपन, हिन्दुस्तान संवाद। जुगैल थाना पुलिस ने बुधवार को युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया। वहीं युवती को बरामद कर परिजनों को सुपूर्द कर दिया। युवती के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। जुगैल थाने के प्रभारी निरीक्षक शिव प्रताप वर्मा ने बताया कि थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने 24 अगस्त को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 20 अगस्त की रात करीब एक बजे गांव का ही कन्हैया लाल भारती उनकी लगभग 20 वर्षीय बहन को शादी करने के इरादे से जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाकर अपने साथ ले गया था। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर युवती और आरोपी की तलाश के लिए एक टीम गठित की गई। इलेक्ट्रॉनिक और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम ने लगातार तलाश अभियान चलाया। पुलिस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.