Sonbhadra News: युवक ने वृद्ध पर किया जानलेवा हमला, गिरफ्तार
सोनभद्र, जुलाई 30 -- Sonbhadra News: दुद्धी। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के जाबर गांव में गुरुवार की सुबह पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक ने वृद्ध मनजीत पुत्र देवी शरण पर हमला कर दिया। इसके बाद युवक मौके से फरार हो गया। पीड़ित ने दुद्धी कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। वरिष्ठ उप निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई की गई और मारपीट करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.