सोनभद्र, जुलाई 13 -- Sonbhadra News: बीजपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के नेमना गांव निवासी एक युवक की आत्महत्या के मामले में नया मोड़ सामने आया है। मृतक के भाई ने आरोप लगाया है कि अज्ञात लोगों ने मोबाइल पर धमकी देकर युवक से अपने खाते में रुपये ट्रांसफर कराए थे। इसी मानसिक तनाव के चलते युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है。

मामले की पृष्ठभूमि थाना क्षेत्र के नेमना गांव निवासी प्रवेश कुमार ने गत छह जून को चेतवा गांव स्थित चिलबिल के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना के बाद परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया था। अब मृतक के भाई सर्वेश कुमार ने बीजपुर थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि कुछ अज्ञात लोगों ने मोबाइल के माध्यम से उसके भाई को धमका...