सोनभद्र, सितम्बर 22 -- Sonbhadra News: अनपरा,संवाददाता। अनपरा थानाक्षेत्र अन्तर्गत सोमवार 21 सितम्बर की सुबह लगभग दस बजे 38 वर्षीय एक युवक ने अज्ञात कारणों से फांसी लगा आत्महत्या कर ली। कुल डोमरी के टोला बरोहिया में दिन में हुई इस घटना में मानसिक हालत ठीक न होने को परिजन व पड़ोसी आत्महत्या की वजह बता रहे है। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी जिसने मौके पर पहुंच शव को फंदे से नीचे उतार कर उसका पंचनामा करा पोस्टमार्टम को भेज जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि शव के पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है पुलिस फिलहाल हर पहलू पर जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...